कन्नौज, अप्रैल 21 -- बिजली उपकेंद्र में बिल जमा करने के लिए एकल खिड़की होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच महिला और पुरुष उपभोक्ताओं को एक ही लाइन में घंटों खड़े रहने के साथ धक्का मुक्की का सामना करना पड़ रहा है। बिजली उपकेंद्र पर इससे पहले ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए अलग अलग खिड़की की व्यवस्था थी। लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इस कारण सभी उपभोक्ताओं को एक ही काउंटर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बिल जमा करने आए उपभोक्ता राम सिंह, सौरभ, उर्मिला आदि ने बताया कि बकाया बिल के चलते उनके घरों की बिजली कट गई है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के खिलाफ महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, दफ्तर छोड़ भागे कर्मचारी इस कारण बिल बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन में लग कर धक्का खाना मजबूरी है। उपभोक्ताओं ...