एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
समस्तीपुर, मई 17 -- समस्तीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत समस्तीपुर रेल मंडल स्थित समस्तीपुर स्टेशन व रेलवे कॉलोनी में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत व्यापक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों, रेलकर्मियों एवं स्थानीय लोगों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक उपयोग से बचने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को कपड़े एवं जूट के कैरी बैग के उपयोग, पुन: उपयोग योग्य पानी की बोतलों को अपनाने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के संरक्षण के लिये सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर किया पर्यावरण अनुकूल जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.