देवघर, फरवरी 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम एवं स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध सघन जांच अभियान किया जा रहा है। जिसके तहत तीसरे दिन भी गुरुवार को जांच अभियान जारी रहा। अभियान के दौरान कई दुकानों की जांच की गई। जहां प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल Rs.5400 रुपए का जुर्माना विभिन्न दुकानों से वसूला गया। इसके साथ ही करीब 4 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर नष्ट करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मौके पर अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि वे भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें तथा कपड़े या कागज के थैलों के इस्तेमाल को बढ़ावा दें। वहीं नगर ...