नई दिल्ली, फरवरी 26 -- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए) विधेयक पर विचार के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति ने गुरुवार को इस प्रस्तावित कानून पर सदस्यों से उनकी राय जानी और कहा कि वह उनकी चिंताओं का ध्यान रखेगी। विधेयक में एकल उच्च शिक्षा नियामक स्थापित करने का प्रावधान है। समिति भविष्य की बैठकों में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों जैसे सभी हितधारकों से विधेयक पर सुझाव लेगी। समिति की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, आज हमारी संयुक्त समिति की पहली बैठक थी। विधेयक सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया ताकि उन्हें विधेयक की पूरी समझ हो सके। बैठक में शिक्षा और विधि मंत्रालयों के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने हमें अच्छी जानकारी दी। उन्होंने हमें विधेयक की बारीकियां बताईं। अब सदस्यों के पास इसकी जानकारी है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.