कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। एकल अभियान के तीन दिवसीय प्रभाग का समापन समारोह सोसाइटी धर्मशाला पांडु नगर में बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में 40 जिलों के 90 कार्यकर्ताओं के साथ एकल अभियान की योजना बनाई गई। केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार ने एकल अभियान आदिवासी, वनवासी सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार के साथ डिजिटल टेक्नोलॉजी से परिचित कराना है। इसे कंप्यूटर लैस बस (एकल ऑन व्हील) कंप्यूटर लैस ई रिक्शा आदि से शुरू किया जा सकता है। यहां मुख्य अतिथि प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी, कानपुर चैप्टर अध्यक्ष डॉक्टर एएस प्रसाद, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. अनुराधा वार्ष्णेय, ध्रुव कुमार रुइया, नीरज ठाकुर, बृजमोहन मित्तल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.