एकल अभियान ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- पट्टी ब्लॉक सभागार में एकल अभियान गतिविधि विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। एकल अभियान के भाग प्रमुख राजकुमार यादव ने बताया कि एकल अभियान पर्यावरण हित के लिए सदैव समर्पित रहा है। अंचल अध्यक्ष मनीष रावत ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण के साथ-साथ अपनी संस्कृति की भी सुरक्षा करना पड़ेगा। क्योंकि हमारी संस्कृति पर्यावरण सुरक्षा और पर्यावरण हित का संदेश देती है। अध्यक्षता आशीष तिवारी और संचालन प्रिन्स बरनवाल ने किया। इस दौरान मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजू तिवारी, सूरज गुप्ता, रामबहादुर, कृष्णमूरत सिंह, मनोज सिंह, कुलदीप तिवारी, अनुसुइया सिंह, रजनी सरोज, शोभा भारती मौजूद रहीं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.