एकल अभियान के 28 विद्यालयों में साष्टांग प्रणाम की शुरुआत
कोडरमा, जून 29 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। एकल अभियान के अंचल कोडरमा अंतर्गत संच चंदवारा में संचालित 28 एकल विद्यालयों में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बच्चों के बीच साष्टांग प्रणाम कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ग्राम समितियों व अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों ने अपने माता-पिता व परिवार के बड़े-बुजुर्गों को साष्टांग प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। एकल अभियान की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं पारिवारिक मूल्यों का विकास करना है। अभियान के तहत अब बच्चों को प्रतिदिन घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता एवं बड़े-बुजुर्गों को साष्टांग प्रणाम कर आशीर्वाद लेकर ही विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान का मानना है कि इससे बच्चों में संस्कार, यश, बुद्धि, बल एवं स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.