एकल अभियान के पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन
रांची, जुलाई 31 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह मंडप में एकल अभियान संभाग दक्षिण झारखंड, भाग रांची अंचल रातू के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में बेड़ो, नगड़ी, लापुंग और मांडर संच के कुल 45 आचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण में आचार्यों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से 50 महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कारों को और मजबूत बनाया जा सके। समापन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज का बच्चा ही कल का भविष्य है। इसलिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आवश्यकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.