एकल अभियान की मासिक अंचल समीक्षा बैठक, प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय
कोडरमा, अप्रैल 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के देवी मंडप रोड स्थित अंचल कार्यालय में एकल अभियान की मासिक अंचल समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोडरमा अंचल के 264 विद्यालय ग्रामों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल सचिव संदीप केडिया ने की। बैठक में बच्चों के बीच साप्ताहिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं का रामसेतु निर्माण की कथा सुनाई और छोटे-छोटे योगदानों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभियान प्रमुख रामनिवास पांडे, कार्यालय प्रमुख दीपक कुमार, प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद कुमार, गतिविधि प्रमुख न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.