गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10 बजे ईको पार्क, एकला रिंग रोड समेत 470 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम, करीब 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 173 विकास कार्यों का लोकार्पण और सीएम ग्रिड के तहत 06 स्मार्ट सड़कों समेत 297 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। यह भी पढ़ें- योगी आज एकला रिंग रोड, इको पार्क समेत 470 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगेलोकार्पण और शिलान्यास के लिए समारोह का आयोजन एकला बांध पर विकसित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जनता को समर्पित होने जा रहे ईको पार्क में होगा। यह पार्क जहां बनाया गया है, वहां कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत ईको पार्क बनाने में करीब 05 करोड़ रुपये की लागत आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.