एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर अकादमी का नि:शुल्क समर कैंप
बोकारो, मई 18 -- चिरा चास स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर अकादमी द्वारा बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए अकादमी के निदेशक राहुल प्रताप ने बताया नि:शुल्क समर कैंप 19 मई से 23 मई तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा। कैंप का आयोजन चिरा चास,विमला वाटिका के समीप स्थित अकादमी परिसर में किया जाएगा। यह कैंप विशेष रूप से नए प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ताइक्वांडो व जंप रोप जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी के संस्थापक व निदेशक ने बताया यह समर कैंप बच्चों में अनुशासन, आत्मरक्षा, फिटनेस व आत्मविश्वास विकसित करने का एक बेहतरीन अवसर होगा। यह भी पढ़ें- क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का प्रस्तुतीकरण कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.