आगरा, जून 6 -- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट बनाए रखने के लिए खेल विभाग साइकिलिंग ड्राइव का आयोजन कर रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि सात जून को सुबह छह बजे विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम से साइकिलिंग ड्राइव शुरू होगी। यह सदर बाजार, होटल क्लार्क शिराज होते हुए माल रोड पर लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर तारघर चौराहा, जीपीओ चौराहा से अवंतीबाई चौराहे से मुड़कर वापस स्टेडियम पर समाप्त होगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन आज होगा यह भी पढ़ें- फिट इंडिया मिशन : पंचायत विभाग मनाएगा संडे ऑन साइकिल अभियान सात को यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स स्टेडियम में कल होगा संडे ...