आगरा, अप्रैल 23 -- एकलव्य स्टेडियम में 25 अप्रैल से खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती समाप्त होने के बाद सत्र 2026-27 के लिए एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, जिम, पावरलिफ्टिंग, कुश्ती, जूडो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बॉक्सिंग खेलों के कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी अभ्यास के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल से करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी को दो फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर तीन से चार बजे तक होंगे। 18 वर्ष से अधिक के शौकिया खिलाड़ी एक प्रार्थना पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति दोपहर तीन से चार बजे के बीच स्टेडियम के चौकीदार/गार्ड को प्रस्तुत करें। यह भी पढ़ें- नेटबॉल खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.