एकलव्य स्कूल में विद्यार्थियों को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
विकासनगर, अगस्त 21 -- एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल कालसी में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चरित्र की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों के चरित्र में निहित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को "राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम" की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. नरेंद्र तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों में बचपन से ही संस्कार, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बड़ों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.