रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- खटीमा। एकलव्य मॉडल रेसीडेंसियल स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8, 9 और 11वीं में रिक्त सीटों पर लेट्रल एंट्री के जरिए प्रवेश को आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने कि अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। प्राचार्या भारती यादव ने बताया कि जो विघार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते है वह विद्यालय से निशुल्क एवं विद्यालय की बेवसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश विज्ञप्ति भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि कक्षा 8, 9वीं की लेट्रल एंट्र परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। कक्षा 11 में प्रवेश मैरिट लिस्ट और रिक्त से सीटों के अनुसार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...