एकलव्य स्कूलों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया जल्द करने का निर्देश
लोहरदगा, सितम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जिले में संचालित सभी पांच एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान स्वीकृत क्षमता के अनुरूप नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या, विद्यालय भवनों की स्थिति, संचालित कक्षाएं, सीबीएसई संबद्धता, नामांकन प्रक्रिया, एनईएसटीएस की गाइडलाइन के अनुरूप कक्षावार एवं कोटिवार सीटों की उपलब्धता सहित विद्यालयों की आधारभूत संरचना पर बात हुई।उपायुक्त ने पेशरार स्थित एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय की आधारभूत संरचना के प्रथम फेज का कार्य नवंबर माह तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी एकलव्य विद्यालयों में द्वितीय फेज के कार्यों में तेजी लाने एवं शिफ्टिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.