गुड़गांव, जुलाई 13 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय छात्र दिवस पर आयोजित एकलव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल, गुरुग्राम के पांच विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जिनमे उत्कर्ष वर्मा, अंजलि देवी, कृषिका, श्रेया सिंह और श्रेयांश झा को अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला। इस सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, हरियाणा सरकार के चेयरमैन सुभाष बंसल तथा समग्र शिक्षा, गुरुग्राम के जिला परियोजना समन्वयक सुदेश राघव मुख्य अतिथि के रूप में ...