धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय व कल्याण विभाग संचालित आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा होगी। आवेदक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के बाद 12 मार्च को जिलास्तर पर ओएमआर शीट की जांच की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग ने 15 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति ओएमआरशीट की जांच के लिए की है। ओएमआर शीट की जांच समाहरणालय भवन के नीचे कमरा संख्या 19 में की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.