चाईबासा, मार्च 23 -- चाईबासा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टोंटो और हाटगम्हरिया में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर के पहल पर आयोजित शिविर में कुल 211 छात्रों की नेत्र जांच की गई, जिसमें 14 को चश्मा लगाने और 10 बच्चों को आई ड्रॉप की आवश्कता बताई गई। सभी बच्चों का नेत्र जांच सदर अस्पताल चाईबासा के ऑप्थाल्मिक पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी की नेत्र सहायक सुनीता किस्कू द्वारा किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद इम्तियाज एवं डॉ. राहुल देव चक्रवर्ती के निर्देश पर 16 बच्चों को चिह्नित कर एनीमिया एवं सिकल सेल टेस्ट भी किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट अभिषेक कुमार सिन्हा, एएनएम हेलेन तिरु, सामुदायिक स्वास्थ्य के ...