गुमला, जून 30 -- बसिया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो के चित्रों तथा भोगनाडीह से लाई गई पवित्र मिट्टी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने हूल विद्रोह पर आधारित लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं, जिसमें टैगोर सदन की प्रस्तुति सर्वश्रेष्ठ रही। छात्र तुलसी उरांव ने झारखंड की गौरवगाथा पर आधारित गीत प्रस्तुत किया,जबकि प्रिंस उरांव और मनीष उरांव ने हूल दिवस के महत्व पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- हूल केवल इतिहास नहीं, अन्याय के विरुद्ध हमारी चेतना है : हेमंत यह भी पढ़ें- हूल के वीर शहीदों का त्याग झारखंड की पहचान : कालीचरण मुंडा यह भी पढ़े...