गुमला, अप्रैल 7 -- बसिया, प्रतिनिधि । एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में मंगलवार को उत्तर-पूर्व क्षेत्र की प्रथम राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न एकलव्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर भारतीय संसद की कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। प्रतियोगिता में तसरिया (गोड्डा), कुजरा (लोहरदगा), कठिजोरिया (दुमका) और बसिया (गुमला) के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का क्रम लॉटरी के माध्यम से तय किया गया। सभी टीमों ने संसद की कार्यवाही,बहस और विधायी प्रक्रिया का प्रभावशाली मंचन किया। जिसे निर्णायकों ने विभिन्न मानकों पर परखा। निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर ब...