गुमला, अप्रैल 21 -- बसिया, प्रतिनिधि। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया के आठ छात्रों का देशभर में संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयन हुआ है। जहां वे आवासीय व्यवस्था के तहत इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग प्राप्त करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति,जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय छात्रों को इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी के लिए यह सुविधा दी जाती है। इसके लिए देशभर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं। इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र उमेश उरांव,आकाश उरांव, अमित उरांव, आनंद उरांव, गंगा उरांव, पॉल जैक्सन केरकेट्टा, रुस्तम उरांव और संदीप उरांव का चयन हुआ है। इससे पहले पिछले वर्ष भी विद्यालय के दो छात्र अलोक उरांव और दिनेश उरांव का चयन हुआ था। जो वर्तमान में महाराष्ट्र के चनकापुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.