चाईबासा, सितम्बर 22 -- चाईबासा, संवाददाता। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक साहित्यिक एवं कला उत्सव उद्भव का शनिवार को समापन पिल्लई हाल में हुआ। कला उत्सव उद्भव 2025 में ओवरआल चैंपियन एकलव्य विद्यालय तोर सिन्दरी रहा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेंब्रम संबोधन ने कहा कि उद्भव एकलव्य विद्यालयों के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के समय भी आपको आगे बढ़ना है। आसरा के संस्थापक शिवकर पूर्ति ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। निर्णायक मंडली में देवराज दुबे, स्निग्धा डे, रेश्मी पाल, संजय कुमार कर्मकार, देवेंद्र मिश्रा, साकिब सलीम व देवानंद तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.