देवघर, फरवरी 9 -- चितरा,प्रतिनिधि। सारठ में प्रस्तावित एकलव्य आवासीय विद्यालय को लेकर राजनीतिक श्रेय की होड़ तेज हो गई है। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि यह विद्यालय केंद्र सरकार की योजना है, जिसे उन्होंने जनजातीय मामलों के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से आग्रह कर स्वीकृत कराया था। जबकि सारठ विधायक अब इसका झूठा श्रेय लेकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को सहरजोरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रणधीर सिंह ने कहा कि 26 अगस्त 2021 को उन्होंने सारठ विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड सारठ, पालोजोरी और करमाटांड़ में एक-एक एकलव्य आवासीय विद्यालय की मांग केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें प्रथम चरण में सारठ...