जमशेदपुर, मार्च 16 -- पूर्वी सिंहभूम सहित कोल्हान प्रमंडल के एकलव्य विद्यालयों में होने वाले नामांकन को लेकर नियमावली जारी कर दी गई है। इसके तहत जिस प्रखंड में एकलव्य विद्यालय संचालित है, वहां के 50 प्रतिशत बच्चों का नामांकन लेना है। इसके बाद 30 प्रतिशत सीटों पर नामांकन जिले भर के बच्चों का होगा। शेष 20 प्रतिशत सीटें दूसरे जिलों के बच्चों से भरी जाएंगी। कल्याण विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक (आरडीडी) ने जिला कल्याण पदाधिकारी को इस आशय का निर्देश जारी किया है। इस बीच नामांकन के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। आईटीडीए भवन के सभागार में 20 शिक्षकों को कॉपी जांच में लगाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि 20 मार्च तक कॉपी जांच कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एकलव्य विद्यालय में सिर्फ छठी कक्षा में नामांकन होना है। वैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.