बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीपी इंटर विद्यालय बेगूसराय में संचालित एकलव्य राज्य आवासीय कबड्डी बालिका प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की ओर से शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खेल-किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित यह एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र जिले की खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिका खिलाड़ियों को सफलता-असफलता की चिंता किए बिना पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराएं। ताकि समस्याओं का समय पर समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.