खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन के लिएु किशनगंज में फुटबॉल ट्रायल का आयोजन आगामी 30 मार्च को किया जाएगा। इस ट्रायल में 12 से 14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। कोच दानिश अहमद ने शुक्रवार को कहा कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...