साहिबगंज, मार्च 8 -- साहिबगंज। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालयों व एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7 एवं 8 में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा हुई। यह परीक्षा जिला मुख्यालय के उत्क्रमित नगरपालिका कन्या मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम व द्वितीय पाली में हुई। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोगनाडीह (बरहेट) में नामांकन के लिए कुल 148 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 129 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए । दूसरी ओर अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालय बरहेट, बांझी, वृंदावन, बंदरकोला व धमधामियां में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.