पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला स्कूल मैदान में बुधवार को एकलव्य फुटबॉल के लिए ट्रायल सलेक्शन लिया गया। इस ट्रायल सलेक्शन में पूरे राज्य से कुल 120 बालक-बालिका ने भाग लिया। इनमें 112 बालक और 8 बालिका शामिल थी। ट्रायल सलेक्शन के बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से कुल चार कोच ट्रायल ले रहे थे। पूर्णिया एकलव्य के कोच रोबेन सोरेन ने बताया कि ट्रायल के दौरान आए हुए सभी बच्चों को तीन तरह का टेस्ट लिया गया। इनमें फिजिकल टेस्ट, स्कीन टेस्ट और गेम टेस्ट लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रायल में आए बच्चों का सलेक्शन के उपरांत राज्य प्राधिकरण की ओर से सूचना मिल जायेगी। एकलव्य में पहले से चल रहे कुछ रिक्त स्थान भरे जायेंगे और कुछ नए सेंटरों पर भेजा जायगा। ट्रायल 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...