लखनऊ, मार्च 26 -- अशोक मार्ग के एकलव्य नगर में गुरुवार सुबह छह बजे शॉर्ट सर्किट से बिजली के तारों में आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने क्लाइड रोड उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई। मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने तार बदलने का काम शुरू किया। वहीं बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। जूनियर इंजीनियर आलोक कुमार ने बताया कि इंटरनेट केबल में आग लगने से बिजली बाधित हुई। हालांकि, सुबह नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.