एकलव्य गुरु-शिष्य परंपरा के सच्चे संवाहक : मेयर
प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। अखिल भारतीय एकलव्य कल्याण सेवा समिति की ओर से सोमवार को वीर एकलव्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने गवर्नमेंट प्रेस स्थित वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण व उनका पूजन किया। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि सनातन संस्कृति में एकलव्य ही गुरु-शिष्य परपंरा के सच्चे संवाहक हैं। इतिहास में एकलव्य जैसा गुरु भक्त दूसरा कोई नहीं हुआ और न ही भविष्य में कोई होगा। वे किसी एक समाज के आदर्श नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की अमूल्य धरोहर है।समिति के पदाधिकारियों की मांग पर मेयर ने प्रतिमास्थल के दोनों ओर लोहे की स्थाई सीढ़ियां बनाने का आश्वासन दिया। बारा के विधायक वाचस्पति ने एकलव्य के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.