किशनगंज, अप्रैल 15 -- किशनगंज। किशनगंज जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों को बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षुओं को ट्रैक सूट, जर्सी, पैंट एवं टी-शर्ट सहित अन्य आवश्यक खेल सामग्री अपने कर-कमलों से प्रदान की गई। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं नियमित अभ्यास को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करता है, बल्कि व्यक्तित्व विकास एवं टीम भावना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.