चाईबासा, सितम्बर 30 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि एकलव्य आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रत्येक विद्यालय की आवश्यकता का विद्यालयवार आकलन करते हुए मानव संसाधन, आधारभूत संरचना एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी को चिह्नित किया जाए। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय संचालन समिति की अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, आईटी...