छपरा, अप्रैल 10 -- फोटो- 16- आदर्श जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनी के खेल प्रांगण में शुक्रवार को तीरंदाज़ी खेल के खिलाड़ियों के लिए आयोजित एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का ट्रायल छपरा, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार के द्वारा मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षण केंद्र में चयन के लिए आदर्श जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनी के खेल प्रांगण में तीरंदाज़ी का ट्रायल शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी , सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ,प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया । जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि आपके लिये यह गौरव की बात है कि सरकार आपके लिये खेल कौशल के विकास के लिए कई अवसर उपलब्ध करा रह...