घाटशिला, मार्च 9 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड में एकलव्य, आश्रम व आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह, सात व आठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दो परीक्षा केंद्र में आयोजित किया गया। इनमें आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय मंगलासाई में प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा ली गई। प्रथम पाली में एकलव्य विद्यालय के लिए कुल परीक्षार्थी 382 थे। इनमें 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां द्वितीय पाली में आश्रम विद्यालय के लिए कुल 258 परीक्षार्थी थे, इनमें 10 अनुपस्थित रहे। दूसरा परीक्षा केंद्र प्लस टू विद्या निकेतन उच्च विद्यालय हल्दीपोखर में था। यहां द्वितीय पाली में कक्षा सप्तम के लिए कुल 245 परीक्षार्थी थे। 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां कक्षा आठ में नामांकन के लिए कुल परीक्षार्थी 226 थे। 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित...