जमशेदपुर, मार्च 7 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में एकलव्य, आश्रम और आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा कल होगी। यह परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर होगी। एकलव्य विद्यालयों में नामांकन कक्षा छह जबकि आवासीय और आश्रम विद्यालयों में परीक्षा वर्ग छह, सात और आठ में लिया जाएगा। एकलव्य विद्यालयों में नामांकन के लिए आठ मार्च को पहली पाली जबकि आश्रम व आवासीय विद्यालयाों में दूसरी पाली में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 11 से एक जबकि दूसरी पाली का इम्तिहान तीन से पांच बजे के बीच ली जाएगी। चार एकलव्य विद्यालयों बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, डुमरिया और पोटका में नामांकन के लिए 1659 बच्चों ने आवेदन किये हैं। आश्रम व आवासीय की कक्षा छह हेतु 1083, सात हेतु 751 और आठ वास्ते 664, कुल मिलाकर 2498 बच्चे शामिल होंगे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.