खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि एकलक्ष्य भारत के तत्वावधान में कोशी कॉलेज सभागार में सेमेस्टर टू के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम में सेमिनार एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नागेन्द्र कुमार शर्मा, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललितेश्वर,अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. कुंडल कुमार, इंटर्नशिप प्रोग्राम के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. कुमार बलवंत सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. तौसीफ मोहसिन, एकलक्ष्य भारत के चेयरमैन आशीष झा, प्रशिक्षक पांडव चौधरी, अजयकांत, विकास मंडल, डॉ. आनंद एवं आशीष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ग...