बरेली, दिसम्बर 29 -- जिले के एकल व शिक्षकविहीन परिषदीय विद्यालयों में जल्द न्यूनतम दो शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है, जिससे जल्द ही आवश्यकता वाले विद्यालयों में समायोजित या स्थानांतरित किया जा सके। अपर मुख्य सचिव व शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा ने बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की अंतरजनपदीय (इंट्रडिस्ट्रिक्ट) स्थानांतरण-समायोजन प्रक्रिया संचालित है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के विवरण की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। शिक्षकों की सूची बोर्ड में चस्पा कर आपत्ति मांगी जाएगी। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आपत...