आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। संचारी रोगथाम नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकास खंड पल्हनी के ग्राम पंचायत एकरामपुर में मंगलवार की सुबह ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई की। सड़क के दोनों पटरी पर घास की कटाई, झाड़ू लगाने के साथ चुने का छिड़काव किया गया। साथ ही संचारी रोग के रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया। साफ सफाई अभियान में सफाई कर्मी गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा देवी समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.