मैनपुरी, फरवरी 17 -- नगर के श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय मैनपुरी में 19 और 20 फरवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी (नेशनल सेमिनार) का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय में बैठक हुई। जिसमें सेमिनार के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। मंगलवार को एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामबदन पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्राचार्य ने बताया कि नेशनल सेमिनार भारतीय ज्ञान परंपरा मोक्ष स्वरूप विमर्श विषय पर आयोजित होगा। जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय से प्रोफेसर, शिक्षक एवं छात्र प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार में लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय एवं महर्षि पाणिनी वैदिक एवं संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.