लखनऊ, फरवरी 4 -- एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) से एलडीए और आवास विकास परिषद के हजारों आवंटियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस योजना से एलडीए के करीब 2000 और आवास विकास के लगभग 4000 आवंटियों को सीधा फायदा होगा, जो किसी कारणवश समय पर अपने मकान या फ्लैट की किस्तें जमा नहीं कर पाए थे। ओटीएस के तहत मूल बकाया राशि पर लगने वाले भारी ब्याज में उल्लेखनीय कमी की जाएगी। इससे आवंटियों पर वर्षों से चला आ रहा आर्थिक बोझ कम होगा और वे आसानी से अपना बकाया चुकाकर आवास की रजिस्ट्री करा सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, ब्याज में छूट मिलने से ऐसे आवंटी भी आगे आएंगे, जो अब तक बढ़ते ब्याज के कारण भुगतान नहीं कर पा रहे थे। शासनादेश जारी होते ही एलडीए और आवास विकास परिषद ने योजना को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसकी विस्तृत शर्तें और समय-सीमा जारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.