बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। एक दिसंबर से शुरू हुए एकमुश्त समाधान योजना 28 फरवरी तक चली। ऐसे में बिजली विभाग से इस योजना का लाभ 90032 लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर लिया है। विभाग के ऊपर 537 करोड़ रुपये बकाये के सापेक्ष 73.67 करोड़ रुपये ही राजस्व प्राप्त हुआ है। यही नहीं लम्बे समय से भुगतान न करने वाले तथा जब से कनेक्शन लिया है तब से एक भी बिजली बिल का भुगतान न करने वाले लोग भी विभाग को चूना लगा रहे हैं। ऐसे कई उपभोक्ता भी हैं जिनके नाम से कनेक्शन चल रहा है, लेकिन विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलायी गई थी। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इस योजना के तहत लोगों ने बढ़चढ़ कर अपना पंजीकरण कराकर लाभ लिया है। जिले भर में दो लाख 96 हजार उपभोक्ताओं को इस योजन...