एकमुश्त समाधान के लिए 128 ने पंजीकरण कराया
गाज़ियाबाद, मई 31 -- ट्रांस हिंडन। आवास एवं विकास परिषद की एकमुश्त समाधान योजना को लेकर बकायेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 800 बकायेदारों में से डेढ़ माह की अवधि में 128 ने ही पंजीकरण कराया है। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 54 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। 18 जुलाई तक योजना चलेगी। संपत्ति प्रबंध अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन लिए जा रहे हैं। छुट्टी के दिन भी कार्यालय में डेस्क काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.