शामली, नवम्बर 25 -- विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली व विद्युत चोरी के मुकदमों का समाधान छूट के साथ करने के लिए एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक विद्युत बिल राहत योजना चलाई जाएगी। योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभ उठाएं, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जागरूक किया। मंगलवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जयप्रकाश, उपखंड अधिकारी अमित गुप्ता व अवर अभियंता अजय ने देवी मंदिर विद्युत केंद्र क्षेत्र और वाल्मीकि कॉलोनी में एक दिसंबर से शुरू होने वाली विद्युत बिल राहत योजना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना का पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर, दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी और तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान विद्युत बिल के ब्याज में 100 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.