मधेपुरा, अक्टूबर 1 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वन टाईम सेटलमेंट योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों और ईट भट्ठा मालिकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वन टाईम सेटलमेंट योजना के प्रावधानों एवं इसके तहत पात्र नीलाम पत्र वादियों को मिलने वाली राहत के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। डीएम ने ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पात्र नीलाम पत्र वादियों को योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि वन टाईम सेटलमेंट योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र नीलाम पत्र वादियों द्वारा निर्धारित बकाया राशि एकमुश्त जमा किए जाने पर नियमानुसार ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- खनन विभाग क...