बांका, मई 5 -- बांका, निज संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 9 मई को सिविल कोर्ट, बांका में किया जाएगा। इस बार लोक अदालत में "एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026" के तहत लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन में आमजनों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मंगलवार को बांका व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा यह विशेष योजना लागू की गई है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को राहत पहुंचाना और लंबित मामलों की संख्या को कम करना है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 50 प्रतिशत...