छपरा, अक्टूबर 7 -- पेयजल व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्मों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव, स्टेशन परिसर की स्वच्छता और यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार का निर्देश फोटो : 18 एकमा स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करते महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व अन्य अधिकारी एकमा।

निरीक्षण का कार्य पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे एकमा स्टेशन का करीब साढ़े तीन घंटे तक गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द...