एकमा में मारपीट के पुराने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
छपरा, जून 22 -- एकमा। पूर्व में दर्ज मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एकमा थाना क्षेत्र के हेकाम गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र मोहित कुमार सिंह है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से मारपीट का मामला दर्ज था, जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.