छपरा, अप्रैल 20 -- एकमा में मंदिर परिसर में मां काली की पिंड क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की एकमा।एकमा थाना क्षेत्र के एकारी देवी टोला स्थित मंदिर परिसर में मां काली की पिंड क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद इलाके में चिंता का माहौल बन गया। रविवार देर शाम सामने आई इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थल के स्तंभ तोड़ने से लोगों में आक्रोश पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की तत्परता के कारण क्षेत्र...