भदोही, मई 21 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी स्थित एकमा सभागार में 21 मई को सुबह 11 बजे से टेक्सटाइल्स कमेटी, भारत सरकार की ओर से टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीईएफसी)-वाराणसी द्वारा कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में वस्त्र निर्यात से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान एफटीए एवं ट्रेड कनेक्ट पोर्टल के माध्यम से वस्त्र निर्यात क्षमता बढ़ाने और ईपीएम के अंतर्गत राहत सहायता को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर के अफसर निर्यातकों को निर्यात प्रक्रिया और योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारियां देंगे।कार्यक्रम में वस्त्र और कालीन निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर निर्यातकों के साथ चर्चा भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- नकली बनारसी साड़ी से हथकरघा उद्योग को नुकसान मादन सचिव पि...